मेरठ में पति अतुल पंवार को सांप से डंसवाने वाली पत्नी दामिनी रात 2:30 बजे आखिर कहां गई थी? एक-एक बात सामने आई
Meerut Snake Bite Murder: मेरठ के हस्तिनापुर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की कथित साजिश रची. पुलिस के अनुसार, 20 लाख रुपये के बीमा के लालच में जहरीले सांप से डसवाकर हत्या की गई. मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए.
ADVERTISEMENT

Meerut Snake Bite Murder: कभी नीले ड्रम में पति के टुकड़े तो कभी वॉशरूम के फर्श में दफन लाश जैसे मामलों से यूपी ही नहीं पूरे देश में सनसनी फैला देने वाला मेरठ जिला एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. इस बियर फिर से एक पत्नी पर अपने पति की हत्या का आरोप है. यहां हस्तिनापुर क्षेत्र में रहने वाली दामिनी नामक महिला ने बॉयफ्रेंड के लिए अपने पति अतुल पंवार को रस्ते से हटा दिया. दामिनी ने जिस तरीके से पति की हत्या कराई, वो चर्चा का विषय बन गई है. हैरान करने वाली बात यह है कि इस खौफनाक कत्ल को अंजाम देने के लिए एक सांप को जरिया बनाया गया. ऐसा सिर्फ इसलिए ताकि मर्डर को हादसा साबित किया जा सके. इस मामले की कई परतें अब खुल रही हैं. इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि वारदात वाली रात दामिनी रात में उठकर कहां गई थी? 20 लाख के बीमे की रकम के लिए रची गई साजिश
