Raebareli Mandi Bhav: रायबरेली में सब्जियों के भाव बढ़े, प्याज ने रुलाया तो अदरक ने दिखाए तेवर
Raebareli Mandi Update: रायबरेली में मानसून की दस्तक के साथ सब्जियों के दामों में तेज उछाल आया है. पिछले 20 दिनों में प्याज और अदरक समेत कई सब्जियां महंगी हो गई हैं. बढ़ती कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है और लोग जरूरत के मुकाबले कम खरीदारी करने को मजबूर हैं.
ADVERTISEMENT

रायबरेली में सब्जियों के भाव बढ़े, प्याज ने रुलाया तो अदरक ने दिखाए तेवर
Raebareli News: महंगाई के मोर्चे पर आम जनता के लिए एक और बुरी खबर है. जिले में बादलों की एंट्री होते ही हरी सब्जियों ने भी अपने तेवर 'लाल' कर लिए हैं. जो अदरक और प्याज कभी रसोई की शान हुआ करते थे, वो अब तिजोरी की चीज बनते जा रहे हैं. महज तीन हफ्तों के भीतर अदरक के दाम डबल सेंचुरी पार कर चुके हैं. गृहणियों का कहना है कि अब सब्जी बनाना कोई आम बात नहीं, बल्कि भारी-भरकम बजट मैनेजमेंट का खेल बन गया है.
