लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Weather News: रायबरेली में रविवार को भी आसमान में बादलों का डेरा, उमस से बेहाल लोग, अब बारिश के इंतजार में टकटकी लगाए

Raebareli Weather Update: शुक्रवार की बारिश के बाद रायबरेली में रविवार को भी आसमान पर घने बादलों का डेरा है, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है.

ADVERTISEMENT

रायबरेली में रविवार को भी आसमान में बादलों का डेरा, उमस से बेहाल लोग, अब बारिश के इंतजार में टकटकी लगाए
रायबरेली में रविवार को भी आसमान में बादलों का डेरा, उमस से बेहाल लोग, अब बारिश के इंतजार में टकटकी लगाए
social share
Google CTA

Raebareli News: जनपद में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है. शुक्रवार की शाम को हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों ने राहत की सांस ली थी, वहीं शनिवार को शुरू हुआ उमस का दौर रविवार को भी बदस्तूर जारी है. रविवार की सुबह से ही आसमान में काले-घने बादलों ने डेरा डाल रखा है, जिससे धूप की तपिश तो कम है, लेकिन हवा बंद होने के कारण लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं. हालांकि, बादलों की इस घेराबंदी को देखकर आज फिर से भारी बारिश होने की प्रबल संभावना बनी हुई है.