UP Weather Update: यूपी में फिर एक्टिव हुआ मॉनसून, आज इन जिलों में होगी जमकर बारिश
UP Weather Update: यूपी में 19 से 21 जुलाई तक मॉनसून का जोरदार असर रहेगा. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश, आकाशीय बिजली और मेघगर्जन की चेतावनी के बीच तापमान 4 से 6 डिग्री तक गिरने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 19 से 21 जुलाई के दौरान प्रदेश में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही पूरे उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है. राहत की बात यह है कि मॉनसून की इस सक्रियता के चलते अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट आ सकती है.
