लेटेस्ट न्यूज़

मुजफ्फरनगर में ससुर के प्राइवेट पार्ट पर बहू सैयदा ने किया था हमला, अब पड़ोसियों ने ‘असली’ कहानी बता दी

Daughter-in-law Attack on Sasur: मुजफ्फरनगर में बहू द्वारा ससुर पर ब्लेड से हमले के मामले में नया मोड़ आया है. पड़ोसियों ने बहू के छेड़छाड़ के आरोपों का समर्थन किया. जबकि ससुर ने इसे संपत्ति हड़पने की साजिश बताया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

Daughter-in-law Attack on Sasur: Muzaffarnagar News
Daughter-in-law Attack on Sasur: Muzaffarnagar News
social share
Google CTA

Daughter-in-law Attack on Sasur: यूपी के मुजफ्फरनगर में ससुर के प्राइवेट पार्ट पर बहू सैयदा ने ससुर जाकिर के प्राइवेट पार्ट पर हमलाकर हर किसी को चौंका दिया. इस खौफनाक वारदात के बाद जहां ससुर ने बहू पर घर हड़पने की साजिश का आरोप लगाया है. वहीं अब इस मामले में पड़ोसियों की बेहद चौंकाने वाली गवाही सामने आई है. मोहल्ले के लोगों और पड़ोस की महिलाओं ने खुलकर बहू का समर्थन किया है. पड़ोसियों का साफ कहना है कि 23 साल की बहू सैयदा काफी समय से अपने ससुर जाकिर की हरकतों से परेशान थी और उसने मोहल्ले में कई लोगों को इस प्रताड़ना के बारे में बताया भी था. लेकिन किसी ने उसकी चीख नहीं सुनी.