लेटेस्ट न्यूज़

Monsoon Rain: कल मौसम का दिखेगा उग्र रुप! यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है. आईएमडी लखनऊ ने 19 जुलाई के लिए पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

ADVERTISEMENT

UP Rain
Photo Source - AI Generated
social share
Google CTA

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने 19 जुलाई 2026 के लिए राज्य के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में व्यापक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. विभाग के अनुसार प्रदेश के लगभग सभी स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है.