अलीगढ़ के बादशाह अली ने कर ली थी दूसरी शादी, ‘आखिरी निशानी’ को बचाने के लिए बेटे रिहान ने पिता को जान से मार दिया
अलीगढ़ में पिता की दूसरी शादी और संपत्ति विवाद से नाराज होकर बेटे ने पिता की हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर पिता को मिलने के बहाने सुनसान जगह बुलाया और चाकुओं से हत्या कर दी. साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ADVERTISEMENT

Aligarh Father Murder Case (Photo Enhanced By AI)
Aligarh Father Murder Case: अलीगढ़ में रिश्तों को झकझोर देने वाला एक हत्याकांड सामने आया है. यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या की साजिश रचकर उसका मर्डर कर दिया. पुलिस के मुताबिक पिता की दूसरी शादी और संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद से नाराज बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पहले पिता को मिलने के बहाने बुलाया और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर चाकुओं से कई बार हमला कर दिया. वहीं वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए, लेकिन जो सबूत मिले हैं उसके आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. बता दें मामले में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है.
