लेटेस्ट न्यूज़

जंतर-मंतर पर आधी रात प्रदर्शन करने पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, सोनम वांगचुक के समर्थन में 20 जुलाई को संसद मार्च निकालने का किया ऐलान

ADVERTISEMENT

Jantar Mantar Protest: दिल्ली पुलिस द्वारा सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद जंतर-मंतर पर आंदोलन और तेज हो गया है. इस आंदोलन में शामिल होने के लिए सांसद चंद्रशेखर आजाद आधी रात को धरने स्थल पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सरकार पर हमला बोला और 20 जुलाई को बड़े संसद मार्च का ऐलान किया है.

social share
Google CTA

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 21 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया, जिससे राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है. इस घटना के बाद विपक्षी नेताओं और विभिन्न संगठनों ने सरकार और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं. सोशल मीडिया पर भी प्रदर्शनकारियों के साथ हुई झड़प और फोन छीने जाने के आरोपों को लेकर भारी बवाल मचा हुआ है. इसी बीच, भीम आर्मी के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद आधी रात को प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और सरकार के खिलाफ कड़ा मोर्चा खोलते हुए 20 जुलाई को एक बड़े संसद मार्च का एलान कर दिया है.