Moradabad News: चाय लेकर पहुंची पत्नी, सामने था खून से लथपथ पति का शव, चेहरे-हाथ पर किए कई वार, मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर सनसनी
Moradabad Crime News: मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे किनारे 70 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. रविवार सुबह पत्नी चाय लेकर पहुंची तो खून से लथपथ शव देखकर चीख पड़ी. पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.
ADVERTISEMENT

चाय लेकर पहुंची पत्नी, सामने था खून से लथपथ पति का शव: चेहरे-हाथ पर किए कई वार, मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर सनसनी
Moradabad News: मुरादाबाद-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे शनिवार देर रात एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. हमलावरों ने मृतक के चेहरे और हाथों पर ताबड़तोड़ वार किए. वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई.
