मेरठ में दामिनी ने पति अतुल पंवार को सांप से कटवाकर मार डाला, अब पड़ोसियों ने किया बड़ा खुलासा, सामने आए कई राज!
मेरठ में पति की कथित तौर पर सांप से कटवाकर हत्या के मामले में पड़ोसियों के नए दावे सामने आए हैं. उनका कहना है कि मौके पर मृतक के पास दो कप चाय और बिस्कुट रखे थे, जबकि बिस्तर में सांप पहले से मरा हुआ मिला. पुलिस पहले ही दावा कर चुकी है कि पत्नी दामिनी ने प्रेमी तुषार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी.
ADVERTISEMENT

Meerut Snake Murder Case (Photo Enhanced By AI)
Meerut Snake Murder Case: मेरठ में पति को कथित तौर पर प्रेमी के साथ मिलकर सांप से कटवाकर मौत के घाट उतारने के मामले में अब पड़ोसियों के बयान सामने आए हैं. घटना के बाद मौके पर सबसे पहले पहुंचे लोगों ने उस सुबह का पूरा घटनाक्रम बताया है. पड़ोसियों का दावा है कि जब वे घर पहुंचे तो मृतक के सिरहाने दो कप चाय और बिस्कुट रखे हुए थे, जबकि जिस बिस्तर में सांप होने की बात कही जा रही थी, उसमें सांप पहले से मरा हुआ मिला. वहीं पुलिस पहले ही इस मामले में खुलासा कर चुकी है कि पत्नी दामिनी ने अपने प्रेमी तुषार के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी.
