Barabanki News: खेतों में पानी, किसानों में उम्मीद, झमाझम बारिश से धान की खेती को बड़ा सहारा, लेकिन गांव की कच्ची सड़कें बनीं आफत
Barabanki Weather update: बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में रविवार की झमाझम बारिश से धान की फसल को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद जगी है. खेतों में पानी भरने से किसानों को सिंचाई खर्च से राहत मिली, जबकि दूसरी ओर कच्ची सड़कों पर कीचड़ और फिसलन से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है.
ADVERTISEMENT

खेतों में पानी, किसानों में उम्मीद, झमाझम बारिश से धान की खेती को बड़ा सहारा, लेकिन गांव की कच्ची सड़कें बनीं आफत
Barabanki News: बाराबंकी जनपद की तहसील फतेहपुर क्षेत्र के रसूलपनाह, बसारा, इसरौली सहित आसपास के कई गांवों में रविवार सुबह से हुई तेज बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई. खेतों में पानी भरने से धान की फसल को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है. वहीं दूसरी ओर कच्ची सड़कों पर कीचड़ और फिसलन बढ़ने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
