Saharanpur News: प्रेम प्रसंग में दोस्त बना कातिल! गमछे से गला घोंटकर की हत्या, सहारनपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Saharanpur Murder Case: दोस्ती, भरोसा और प्रेम प्रसंग—इन तीनों के बीच पनपी रंजिश ने एक युवक की जान ले ली. सहारनपुर में दोस्त ने अपने साथी को गन्ने के खेत में बुलाकर कथित तौर पर गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
ADVERTISEMENT

प्रेम प्रसंग में दोस्त बना कातिल! गमछे से गला घोंटकर की हत्या, सहारनपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Saharanpur Murder Case: थाना सरसावा पुलिस ने विपिन हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक की मार्कशीट, आधार कार्ड तथा हत्या में प्रयुक्त गमछा बरामद किया है.प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश सामने आई है.
