CJP के आवाहन जंतर-मंतर पहुंचे छात्र, संसद मार्च रोकने के लिए पुलिस ने बनाया बड़ा सुरक्षा घेरा
ADVERTISEMENT
CJP Protest: संसद के मानसून सत्र के पहले दिन CJP के संसद मार्च को लेकर जंतर-मंतर पर हजारों प्रदर्शनकारी जुटे हैं. संसद मार्ग की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने छह लेयर की बैरिकेडिंग, वाटर कैनन और भारी सुरक्षा बल तैनात किया है.
CJP Protest: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही आज दिल्ली के जंतर-मंतर से CJP का संसद मार्च निकाला जा रहा है. यह प्रदर्शन देश में हो रहे पेपर लीक के मुद्दे को लेकर किया जा रहा है. प्रदर्शनकारी सरकार को घेरने के लिए विभिन्न राज्यों से दिल्ली पहुंचे हैं. प्रदर्शनकारियों को संसद की तरफ बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने चारों तरफ से कड़ी नाकेबंदी कर दी है. इस बीच दिल्ली में तेज बारिश भी हो रही है, लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं.
