लेटेस्ट न्यूज़

मार्च के दौरान संसद के पास पहुंची भीड़, हालात काबू करने के लिए पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच तनाव बढ़ गया. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. सीजेपी के आह्वान पर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तक पहुंचने की कोशिश की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला.

ADVERTISEMENT

Delhi Parliament March Protest
Delhi Parliament March Protest (Photo Enhanced By AI)
social share
Google CTA

Delhi Parliament March Protest: दिल्ली में संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच तनाव बढ़ गया. प्रदर्शनकारियों के बढ़ते हुजूम को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. बताया जा रहा है कि सीजेपी की ओर से संसद मार्च का आह्वान किया गया था, जिसके बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी दिल्ली पहुंचे थे. प्रदर्शन के दौरान कई लोग संसद परिसर के आखिरी बैरिकेड तक पहुंचने की कोशिश करते दिखाई दिए. स्थिति को संभालने के लिए मौके पर आरएफ समेत भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया था.