लेटेस्ट न्यूज़

Amethi News: महिला किसान नेत्री पर मुकदमे के विरोध में किसानों का एसपी कार्यालय घेराव, मुकदमा वापस लेने की मांग

Amethi Farmers Protest: बिजली संकट को लेकर दर्ज मुकदमे के विरोध में अमेठी में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा. महिला किसान नेत्री रीता सिंह के समर्थन में सैकड़ों किसान एसपी कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया.किसानों ने मुकदमा वापस लेने, उत्पीड़न रोकने और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.

ADVERTISEMENT

 महिला किसान नेत्री पर मुकदमे के विरोध में किसानों का एसपी कार्यालय घेराव, मुकदमा वापस लेने की मांग
महिला किसान नेत्री पर मुकदमे के विरोध में किसानों का एसपी कार्यालय घेराव, मुकदमा वापस लेने की मांग
social share
Google CTA

Amethi Farmers Protest: गौरीगंज स्थित 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र पर हुए विवाद के बाद दर्ज मुकदमे से नाराज किसानों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया. महिला किसान नेत्री रीता सिंह के समर्थन में बड़ी संख्या में किसान लाठी-डंडों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और मुकदमा वापस लेने की मांग की.