Mirzapur News: बरसात में गुलजार हुए मिर्ज़ापुर-सोनभद्र के पर्यटन स्थल, लेकिन सुरक्षा इंतजाम नदारद
Mirzapur Waterfalls News: मानसून ने मिर्ज़ापुर और सोनभद्र के झरनों व पर्यटन स्थलों की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं, लेकिन बढ़ती पर्यटकों की भीड़ के बीच सुरक्षा इंतजाम सवालों के घेरे में हैं. हालिया हादसों के बाद स्थानीय लोग प्रशासन से लाइफगार्ड, पुलिस, बैरिकेडिंग और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

बरसात में गुलजार हुए मिर्ज़ापुर-सोनभद्र के पर्यटन स्थल, लेकिन सुरक्षा इंतजाम नदारद
Mirzapur Waterfalls News: मानसून की दस्तक के साथ ही मिर्ज़ापुर और सोनभद्र के जंगल, पहाड़, झरने और प्राकृतिक पर्यटन स्थल एक बार फिर सैलानियों से गुलजार हो गए हैं. बारिश के मौसम का आनंद लेने के लिए पूर्वांचल समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक इन स्थलों का रुख कर रहे हैं. हालांकि बढ़ती भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था का अभाव चिंता का विषय बना हुआ है.
