लेटेस्ट न्यूज़

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, लाठीचार्ज के बाद कई छात्र पकड़े गए

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच मंगलवार को झड़प हो गई. संसद मार्च के लिए पहुंचे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस और आरएफ की टीमों ने लाठीचार्ज किया. भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र जुटे थे. कार्रवाई के बाद कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया, जबकि भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों का अनशन खत्म करा दिया गया.

ADVERTISEMENT

Jantar Mantar Student Protest
Jantar Mantar Student Protest (Photo Enhanced By AI)
social share
Google CTA

Jantar Mantar Student Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच मंगलवार को उस समय तनाव बढ़ गया, जब प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान दिल्ली पुलिस और आरएफ की टीमों ने लाठीचार्ज किया. बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में छात्र संसद मार्च के लिए जंतर-मंतर पहुंचे थे. भारी बारिश के बावजूद सुबह से ही प्रदर्शनकारियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी. पुलिस कार्रवाई के बाद कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. वहीं, भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों का अनशन भी खत्म करा दिया गया है.