लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ में पति को सांप से कटवाकर मारने वाली दामिनी ने हाथ पर बनवाया था टैटू, लिखवाए थे ये 3 शब्द

मेरठ के सांप मर्डर केस में पुलिस जांच में दामिनी, अतुल और तुषार के रिश्तों की चौंकाने वाली कहानी सामने आई है. पुलिस का दावा है कि प्रेम संबंध के चलते अतुल की हत्या की साजिश रची गई, जिसमें सांप से डंसवाने की योजना बनाई गई.

ADVERTISEMENT

Meerut Snake Murder Case
Meerut Snake Murder Case (Photo Enhanced By AI)
social share
Google CTA

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के चर्चित ‘सांप मर्डर केस’ में पुलिस जांच के बाद रिश्तों की एक अजीब ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, छह साल पहले लव मैरिज करने वाली दामिनी ने अपने पति अतुल पंवार के नाम का टैटू अपने हाथ पर बनवाया था, लेकिन बाद में उसके स्कूल ड्राइवर तुषार उर्फ निक्की से लव अफेयर होने का दावा किया गया. पुलिस का आरोप है कि इसी रिश्ते के चलते अतुल की हत्या की साजिश रची गई. जांच के अनुसार पहले कार से टक्कर मारकर हत्या की कोशिश की गई और फिर जहरीले सांप के जरिए मौत देने की योजना बनाई गई. हालांकि मामले में आगे की जांच जारी है.