लेटेस्ट न्यूज़

'पक्का मकान मिलता है, उसके बाद भी नया परिवार हो जाता है', मुजफ्फरनगर में मकान गिरने से हुई 5 मौतों पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दिया विवादित बयान

मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में बारिश के दौरान कच्चा मकान गिरने से पिता इस्लामुद्दीन और उनके पांच बच्चों की मौत हो गई. हादसे में दो बेटियां घायल हुईं, जिनका इलाज चल रहा है. घायलों से मिलने पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल के बयान पर विवाद खड़ा हो गया.

ADVERTISEMENT

Kapil Dev Agarwal Statement
Kapil Dev Agarwal Statement (Photo Enhanced By AI)
social share
Google CTA

Kapil Dev Agarwal Statement: मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में रविवार देर शाम हुई भारी बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई. बारिश के कारण एक कच्चा मकान अचानक ढह गया, जिससे मलबे में दबकर पिता इस्लामुद्दीन और उनके पांच बच्चों की मौत हो गई. हादसे में परिवार की दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद राहत कार्य के साथ-साथ राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई, क्योंकि घायलों का हाल जानने पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया.