जंतर मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों ने किसकी निकाली 'अर्थी'? विरोध के तरीके ने सबका ध्यान खींचा
CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज संसद मार्च करने के लिए युवाओं की भारी उमड़ी है. इस दौरान देश भर से आए युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है. उन्होंने इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में 'मरी हुई शिक्षा' की अर्थी निकालकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज संसद मार्च करने के लिए युवाओं की भारी उमड़ी है. कॉकरोच जनता पार्टी के संसद चलो आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए छात्र पूरे भारत भर से जंतर-मंतर पहुंचे हैं. इस दौरान विरोध प्रदर्शन में इतनी भीड़ हो गई कि इसे संभालने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा है. इसके साथ ही देश भर से आए युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है. उन्होंने इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में 'मरी हुई शिक्षा' की अर्थी निकालकर अपना गुस्सा जाहिर किया है.
