लेटेस्ट न्यूज़

Mathura News: मंशा देवी मंदिर चोरी मामला,महापंचायत में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, कमेटी गठन और कानूनी कार्रवाई का फैसला

Mathura Mansha Devi Temple Theft: गोपालपुर स्थित मां मंशा देवी मंदिर में लाखों रुपये की चोरी के बाद ग्रामीणों का आक्रोश महापंचायत में फूट पड़ा. सर्वसम्मति से नई मंदिर प्रबंधन समिति बनाने, चढ़ावे का सार्वजनिक हिसाब रखने और चोरी के दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग का फैसला लिया गया.

ADVERTISEMENT

मंशा देवी मंदिर चोरी मामला,महापंचायत में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, कमेटी गठन और कानूनी कार्रवाई का फैसला
मंशा देवी मंदिर चोरी मामला,महापंचायत में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, कमेटी गठन और कानूनी कार्रवाई का फैसला
social share
Google CTA

Mathura Mansha Devi Temple Theft: गोवर्धन तहसील के जाजम पट्टी क्षेत्र स्थित गोपालपुर गांव में कुलदेवी मां मंशा मैया मंदिर में हुई चोरी की घटना को लेकर रविवार को खुटेलपट्टी में सर्वसमाज की महापंचायत आयोजित की गई. पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समाज के गणमान्य लोगों और युवाओं ने भाग लेकर घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की.