यूपी के हर गांव तक जाएगी सरकारी बस, 'सीएम ग्राम परिवहन योजना' के तहत इन जिलों में दौड़ी 215 मिनी बसें
उत्तर प्रदेश सरकार ने 'मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना' के तहत राज्य के 56 जिलों में 215 मिनी बसों की सेवाएं शुरू की है. यह बस सेवाएं कैबिनेट से मार्च महीने में मिली मंजूरी के बाद महज चार महीनों के अंदर ही शुरू कर दी गई हैं.
ADVERTISEMENT

AI Generated
UP Mini Bus Service: उत्तर प्रदेश सरकार ने यातायात को सुगम बनाने के लिए यूपी के ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी है. प्रदेश की सरकार ने 'मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना' के तहत राज्य के 56 जिलों में 215 मिनी बसों की सेवाएं शुरू की है. यह बस सेवाएं कैबिनेट से मार्च महीने में मिली मंजूरी के बाद महज चार महीनों के अंदर शुरू कर दी गई हैं. सरकार का उद्देश्य है कि गांवों में रह रहे लोगों को इन बस सेवाओं के जरिए सीधे शहर, ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय से सीधे जोड़ा जाए. यह बसें उन मार्गों पर चलाई जाएंगी जहां यातायात के लिए पहले कोई भी सरकारी साधन उपलब्ध नहीं था.
