लेटेस्ट न्यूज़

वांगचुक की पत्नी के ऐलान के बाद क्या करने वाली है CJP? विजेता दहिया ने बताई बड़ी रणनीति

ADVERTISEMENT

CJP Protest: जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने के बाद प्रदर्शन और तेज हो गया है. संसद मार्च की तैयारी के बीच प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई है.

social share
Google CTA

CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है. सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद प्रदर्शन कर रहे युवाओं का हौसला कम होने के बजाय और ज्यादा बढ़ा हुआ है. कॉकरोच जनता पार्टी के नेता और देश भर से आए युवा जंतर-मंतर से संसद तक मार्च कर रहे हैं. इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर मौजूद विजेता दहिया ने सिस्टम पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार भले ही आंदोलन को दबाने की कोशिश करे, लेकिन युवाओं का जोश कम नहीं होगा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक यह संघर्ष जारी रहेगा.