लेटेस्ट न्यूज़

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान डिंपल यादव समेत कई सपा नेता हिरासत में लिए गए, प्रदर्शनकारियों के समर्थन में निकाल रहे थे मार्च

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान सपा सांसद डिंपल यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. वह अन्य विपक्षी नेताओं के साथ संसद से जंतर-मंतर तक मार्च कर रही थीं. CJP कार्यकर्ता धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया.

ADVERTISEMENT

Dimple Yadav Detained Delhi
Dimple Yadav Detained Delhi (Photo Enhanced By AI)
social share
Google CTA

Dimple Yadav Detained Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद डिंपल यादव को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. जानकारी के मुताबिक, डिंपल यादव अन्य विपक्षी सांसदों और नेताओं के साथ संसद से जंतर-मंतर तक प्रदर्शनकारियों के समर्थन में मार्च कर रही थीं. इसी दौरान पुलिस ने उन्हें और सपा के कई अन्य सांसदों को रोकते हुए हिरासत में लिया. जंतर-मंतर पर CJP के कार्यकर्ता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों की योजना संसद तक मार्च निकालने की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें जंतर-मंतर से आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी.