लॉ ग्रेजुएट के लिये आई सरकारी नौकरी, CGPSC ने 15 पदों पर निकाली भर्ता, ₹38100 से लेकर ₹120400 तक मिलेगी सैलरी
CGPSC ADPO Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPO) के 15 पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया 22 जून से शुरू हो गई थी, जिसकी अंतिम तारीख 21 जूलाई 2026 है.
ADVERTISEMENT

AI Generated
CGPSC ADPO Vacancy 2026: कानून की पढ़ाई करने के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे छात्रों के लिए अच्छा मौका है. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPO) के 15 पदों पर भर्ती निकाली है. आयोग ने इसकी जानकारी 17 जून 2026 को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करके दी है. इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया 22 जून से शुरू हो गई थी, जिसकी अंतिम तारीख 21 जूलाई 2026 है. उत्तर प्रदेश समेत भारत के सभी राज्यों के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक बेवसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. हालांकि इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास एलएलबी (LLB) की डिग्री होना जरूरी है.
