'इस सवाल का जवाब बच्चे की मां से पूछो...', फिरोजाबाद में मासूम को पटक-पटककर मार डालने के बाद हत्यारे जितेंद्र ने दिया अटपटा जवाब!
Firozabad Child Murder Case: फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में डेढ़ साल के मासूम बच्चे की पटक-पटककर हत्या करने वाले आरोपी को पकड़ने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.
ADVERTISEMENT

Shikohabad Child Murder Case
Firozabad Child Murder News: फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में डेढ़ साल के मासूम बच्चे की पटक-पटककर हत्या करने वाले आरोपी को पकड़ने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मुख्य आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस सनसनीखेज मामले में सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब आरोपी से हत्या की वजह पूछी गई तो उसने कहा, 'इस सवाल का जवाब बच्चे की मां से पूछो.'
