UPTak Baithak Logo

Amethi Traders Meeting: अमेठी के व्यापारियों ने उठाए जनहित के मुद्दे, नालियों की सफाई से लेकर वार्ड उपचुनाव तक रखी मांग

Amethi Drainage Issues: अमेठी में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में जलभराव और जर्जर व्यवस्था पर चिंता जताई गई. व्यापारियों ने मानसून से पहले नालियों की सफाई और अधूरे पुल का निर्माण पूरा करने की मांग की. साथ ही, वार्ड 12 में लंबे समय से रिक्त सभासद पद पर अविलंब उपचुनाव कराने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया.

ADVERTISEMENT

Amethi News
Amethi News
social share
google news

Amethi Drainage Issues: अमेठी: व्यापारियों की मासिक बैठक में जनसमस्याओं पर चर्चा, जल निकासी और वार्ड उपचुनाव की उठी मांग उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष महेश सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारियों ने जनसमस्याओं और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की.