UPTak Baithak Logo

'अगर कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा तो'... गाजियाबाद में असद के एनकाउंटर के बाद सीएम योगी ने दिया विस्फोटक बयान

CM Yogi On Surya Murder Case: गाजियाबाद के चर्चित सूर्या उर्फ सूर्यप्रताप हत्याकांड और उसके मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा संदेश दिया है.

ADVERTISEMENT

cm yogi adityanath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
social share
google news

CM Yogi On Asad Encounter: गाजियाबाद के चर्चित सूर्या उर्फ सूर्यप्रताप हत्याकांड और उसके मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में दोस्ती या किसी भी रिश्ते की आड़ में अपराध और छूटेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि अगर कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा है, तो समझो कि वो गलती कर रहा है, याद रखना हमारी संवेदना सामान्य नागरिकों के प्रति है. जबकि अपराधियों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.