Amethi Road Accident: पिकअप से भिड़ी कार बनी आग का गोला, मां-बेटा गंभीर घायल
Amethi Sadak Hadsa: अमेठी के मुसाफिरखाना में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर कार और पिकअप की भीषण टक्कर के बाद कार में आग लग गई. स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए कार सवार मां-बेटे को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे उनकी जान बच गई. गंभीर रूप से घायल दोनों पीड़ितों को बेहतर उपचार के लिए सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
ADVERTISEMENT

Amethi Sadak Hadsa
Amethi News: अमेठी में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सामने आ रहे पिकअप से टकरा गई. हादसे में कार सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए. पास में मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाल लिया. कार में आग लगने के कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई.
