Saharanpur topper honour: सहारनपुर के 22 मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला ₹20-20 हजार का इनाम, मेडल और प्रशस्ति पत्र
Saharanpur News: सहारनपुर में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 22 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विद्यार्थियों को 20-20 हजार रुपये, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया. वक्ताओं ने छात्राओं की बढ़ती संख्या को महिला सशक्तिकरण के लिए एक सकारात्मक संकेत और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी प्रेरणा बताया.
ADVERTISEMENT

Saharanpur Toppers News
Saharanpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के अवसर पर आज सहारनपुर के जिला कलेक्ट्रेट परिसर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुनने के बाद प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को चेक, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए.
