UPTak Baithak Logo

‘मौलानाओं का दोगलापन यूपी में नहीं चलेगा’ इस बात पर सीएम योगी जमकर भड़के और कहा ऐसी दुर्गति होगी कि…

यूपी तक के खास शो 'आज का यूपी' में देखिए सीएम योगी आदित्यनाथ का रौद्र रूप. गाजियाबाद के सूर चौहान हत्याकांड, गौ माता को पशु कहने वाले मौलानाओं को खरी-खरी और पाकिस्तान-बांग्लादेश के पीड़ित अल्पसंख्यकों के बहाने विपक्ष व तुष्टिकरण की राजनीति पर सीएम योगी के तीखे प्रहार का पूरा विश्लेषण.

ADVERTISEMENT

cm yogi adityanath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
social share
google news

यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' में हम राज्य की तीन बड़ी खबरों का विश्लेषण करते हैं. आज के शो की तीन बड़ी खबरों में पहली खबर गाजियाबाद में बकरीद के दिन हुए सूर्य चौहान हत्याकांड और आरोपी असद के एनकाउंटर के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रौद्र रूप और उनके 'शस्त्र उठाने' वाले बयान की है. दूसरी खबर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करने वाले मौलानाओं को सीएम योगी द्वारा 'दोगलापन' छोड़ने और गाय को पशु की जगह 'मां' मानने की नसीहत देने की है. जबकि तीसरी बड़ी खबर में पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार पर मौलानाओं की चुप्पी और भारत के नागरिकता कानून (CAA) पर उनके विरोध पर सीएम योगी के तीखे सियासी प्रहार का विश्लेषण शामिल है.