UPTak Baithak Logo

Raebareli News: रायबरेली में अवैध खनन पर आधी रात छापा, SDM ने पकड़ी JCB और 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली, माफियाओं में मचा हड़कंप

Raebareli illegal mining news: रायबरेली में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा कसता नजर आया. गुप्त सूचना पर देर रात एसडीएम ने छापेमारी कर जेसीबी और दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज कर दीं. कार्रवाई के दौरान खनन में शामिल लोग मौके से फरार हो गए. अब प्रशासन जुर्माना और कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटा है.

ADVERTISEMENT

 Raebareli Illegal Mining Crackdown
Raebareli Illegal Mining Crackdown
social share
google news

Raebareli illegal mining news: जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. भदोखर थाना क्षेत्र में देर रात हो रहे अवैध खनन की शिकायत पर सदर एसडीएम गौतम सिंह ने राजस्व टीम के साथ खुद मौके पर छापेमारी की. इस औचक कार्रवाई में प्रशासन ने मौके से अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर लिया है. इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.