लेटेस्ट न्यूज़

गोली मारकर की थी हत्या फिर गर्दन और धड़ काटकर..., 14 दिन बाद मुजफ्फरनगर में खुला रॉकी हत्याकांड का राज, हत्यारें मोंटी त्यागी ने बताई क्या थी पूरी प्लॉनिंग!

Muzaffarnagar Crime News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 14 दिनों से लापता विकसित उर्फ रॉकी की गुमशुदगी एक सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गई है. पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद इस मामले का खुलासा हुआ.

ADVERTISEMENT

Muzaffarnagar Rocky Murder Case
Muzaffarnagar Rocky Murder Case (Photo: AI Generated)
social share
Google CTA

Muzaffarnagar Rocky Murder Case: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 14 दिनों से लापता विकसित उर्फ रॉकी की गुमशुदगी एक सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गई है. पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद इस मामले का खुलासा हुआ, जिसमें गोली लगने से घायल एक आरोपी ने पूरी वारदात की परतें खोल दीं. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जेसीबी की मदद से खेत से रॉकी का शव बरामद किया है. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.