Ghazipur Murder Case: गाजीपुर में होटल व्यवसायी के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या, कटरा गैंग पर रंगदारी का आरोप
ADVERTISEMENT
Ghazipur Vinit Rai Murder: गाजीपुर के गोसाबाद में बिंदु होटल के बाहर विनीत राय की गोली मारकर हत्या. परिवार का आरोप- कटरा गैंग मांग रहा था रंगदारी. केस दर्ज.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक होटल व्यवसायी के बेटे विनीत राय की सरेआम गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस जघन्य हत्याकांड से पूरा शहर गहरे सदमे में है. वारदात की रात गोसाबाद इलाके में स्थित बिंदु होटल के बाहर की है, जहां अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ हमलावरों ने विनीत राय पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. विनीत गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव और सनसनी का माहौल व्याप्त है.
