UPTak Baithak Logo

Amethi Crime News: गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी,अमेठी में युवक पर ईंट से हमला, कान का हिस्सा कटकर हुआ अलग

Village Dispute Amethi: गाली-गलौज का विरोध करना अमेठी के एक युवक को भारी पड़ गया. मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई, जब आरोप है कि युवक पर ईंट से हमला कर दिया गया. गंभीर चोट के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

Amethi Youth Attack
Amethi Youth Attack
social share
google news

Village Dispute Amethi: अमेठी जिले के कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर कोरारी गिरधारशाह गांव में एक युवक पर हुए हमले में उसका कान गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित पक्ष ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हमला करने का आरोप लगाया है.घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया. जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अभय अपने घर के बाहर खड़ा था. आरोप है कि उसी दौरान गांव का ही पवन मिश्रा वहां पहुंचा और अभय के साथ गाली-गलौज करने लगा. अभय द्वारा इसका विरोध किए जाने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई.