UPTak Baithak Logo

'कुछ लोग मेरी फील्डिंग सेट कर रहे...', 23 साल के तुषार ने आखिरी कॉल पर बहन से कही थी ये बात, कुछ देर बाद मिली उसके मारे जाने की खबर!

Meerut Crime News: मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में कार के अंदर युवक तुषार त्यागी की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई. मौत से पहले बहन को खतरे की जानकारी देने वाला कॉल चर्चा में है.पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

Meerut  Crime News
Meerut Crime News
social share
google news

Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. खरखौदा थाना क्षेत्र में पुल के नीचे खड़ी एक कार के भीतर हापुड़ के रहने वाले 23 साल के युवक तुषार त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.