UPTak Baithak Logo

Raebareli News: थाली में निकला ज़हरीला कीड़ा, रेस्टोरेंट को पड़ा भारी, ग्राहक को मिलेगा ₹1 लाख मुआवजा

Batohi Restaurant Raebareli News: थाली में निकला एक ज़हरीला कीड़ा रायबरेली के रेस्टोरेंट को भारी पड़ गया. भोजन के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने और इलाज पर हजारों रुपये खर्च होने के मामले में उपभोक्ता आयोग ने सख्त फैसला सुनाया. अब रेस्टोरेंट को एक लाख रुपये हर्जाना और अतिरिक्त कानूनी खर्च चुकाना होगा.

ADVERTISEMENT

 Raebareli Restaurant Case
Raebareli Restaurant Case
social share
google news

Batohi Restaurant Raebareli News: स्वाद के शौकीनों के लिए बाहर का खाना कभी-कभी कितना भारी पड़ सकता है, इसका एक जीता-जागता उदाहरण रायबरेली के सलोन में सामने आया है. सलोन के मशहूर 'बटोही स्वीट एंड रेस्टोरेंट' को अपनी लापरवाही के लिए अब भारी-भरकम जुर्माना भुगतना होगा. जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने रेस्टोरेंट पर एक लाख रुपये का जुर्माना ठोक दिया है. मामला एक ग्राहक की थाली में ज़हरीला कीड़ा निकलने और उसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने से जुड़ा है.