UPTak Baithak Logo

Raebareli Police Controversy: रायबरेली में दरोगा पर वसूली के आरोप, NDPS केस में फंसाने का दावा लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित पक्ष

Raebareli news: रायबरेली में पुलिस पर फर्जी एनडीपीएस केस बनाकर वसूली करने के गंभीर आरोप लगे हैं. व्यापारी को गांजा तस्करी में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये ऐंठने का दावा किया गया है .ऑडियो-वीडियो सबूतों के साथ शिकायत सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है और जांच शुरू हो गई है.

ADVERTISEMENT

 Raebareli Extortion Allegation
Raebareli Extortion Allegation
social share
google news

Raebareli news: जिले की मित्र पुलिस एक बार फिर खाकी को शर्मसार करने वाले कारनामे को लेकर सुर्खियों में है. इस बार मामला भदोखर थाने का है, जहाँ निर्दोषों को फर्जी मुकदमे में फंसाने और फिर मोटी रकम वसूलने का एक सनसनीखेज खेल सामने आया है. भदोखर थाना क्षेत्र के जमालपुर में खाद, बीज और दवा की दुकान चलाने वाले एक प्रतिष्ठित व्यापारी को जबरन गांजा तस्कर बनाने की साजिश रची गई. हद तो तब हो गई जब दिन के उजाले में उठाए गए व्यापारी को रात के अंधेरे में 'दौड़ाकर पकड़ने' की फिल्मी पटकथा एफआईआर (FIR) में लिख दी गई. अब इस पूरे फर्जीवाड़े और डेढ़ लाख रुपये की 'डील' का कच्चा चिट्ठा लेकर पीड़ित का भाई पुलिस कप्तान के दर पर न्याय की गुहार लगाने पहुंचा है.