कुशीनगर का फाजिलनगर अब कहलाएगा पावागढ़, सीएम योगी ने कर दिया ये बड़ा ऐलान
उत्तर प्रदेश सरकार ने कुशीनगर के फाजिलनगर का नाम बदलकर पावागढ़ करने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान महावीर से जुड़े ऐतिहासिक महत्व का हवाला देते हुए घोषणा की. साथ ही जिले को 424 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी.
ADVERTISEMENT

CM Yogi
Fazilnagar Renamed Pavagarh: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक और जिले के नाम को बदलने का ऐलान किया है. कुशीनगर जिले के फाजिलनगर का नाम अब बदलकर पावागढ़ किया जाएगा. कुशीनगर में 424 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के सौगात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए इसका आधिकारिक ऐलान किया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि जब इस भूमि का संबंध भगवान महावीर से है तो हम इसे फाजिल क्यों कहेंगे.
