UPTak Baithak Logo

Mathura Social News: ध्रुवघाट श्मशान में मानवता की मिसाल, मई में 47 शवों का हुआ निशुल्क अंतिम संस्कार

Mathura news: मथुरा के ध्रुवघाट श्मशान में मानवता और सेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली. मई माह में 47 शवों का पूर्ण धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ निशुल्क अंतिम संस्कार किया गया. लावारिस शवों को भी सम्मानजनक विदाई देकर समिति ने सामाजिक संवेदनशीलता और जनसेवा का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया.

ADVERTISEMENT

Dhruvghat Crematorium Service
Dhruvghat Crematorium Service
social share
google news

Mathura News: ध्रुवघाट शमशान स्थल संचालन समिति द्वारा संचालित निशुल्क विद्युत एवं गैस शवदाह गृह में मई माह के दौरान सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली. 1 मई से 31 मई के बीच कुल 47 शवों का पूर्ण वैदिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया. इनमें 44 लावारिस शव और 3 ऐसे शव शामिल थे जिन्हें परिजन लेकर पहुंचे थे. सभी का अंतिम संस्कार समिति द्वारा पूरी तरह निशुल्क किया गया.