UPTak Baithak Logo

इलाज कराने आए थे या हिसाब चुकता करने? सुल्तानपुर में प्रेमी-प्रेमिका के घरवालों ने पुलिस के सामने ये क्या कर दिया

ADVERTISEMENT

सुल्तानपुर के अस्पताल में लव स्टोरी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष. मौके पर मौजूद पुलिस रोकने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाती रही, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.

social share
google news

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से कानून व्यवस्था और खाकी की मुस्तैदी पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक अस्पताल परिसर के भीतर 'लव स्टोरी' को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले. इस पूरी हिंसक झड़प का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि घटना के वक्त पुलिसकर्मी मौके पर ही मौजूद थे, लेकिन वे उपद्रवियों को रोकने के बजाय मूकदर्शक बनकर अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करते नजर आए. अस्पताल के अंदर हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.