मुझे 20-21 लाख नहीं, उसकी लाश चाहिए... फिरोजाबाद में क्रूर तरीके से जिस मासूम को मारा गया उसकी मां की बातें कलेजा चीर देंगी
Firozabad Aarav Mother: फिरोजाबाद के बामई गांव में डेढ़ साल के मासूम आरव की निर्मम हत्या से परिवार सदमे में है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बच्चे की मां ने न्याय की मांग करते हुए सख्त सजा की गुहार लगाई और गंभीर आरोप भी लगाए हैं.
ADVERTISEMENT

Arav Mother
Firozabad Aarav Mother: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से बीते दिनों एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई, जिसे सुनकर किसी भी संवेदनशील इंसान की रूह कांप गया. बामई गांव में एक कसाई दिल रखने वाले शख्स ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को महज 30 सेकंड के भीतर 8 बार जमीन पर पटक-पटक कर बेरहमी से मार डाला. इस कलेजा चीर देने वाले हादसे के बाद पीड़ित परिवार के घर में कोहराम मचा हुआ है. यूपी Tak की टीम ने जब मौके पर पहुंचकर उस अभागे और अबोध बच्चे की बिलखती मां से खास बातचीत की तो मां की वेदना, आक्रोश और बेबसी का ऐसा सैलाब उमड़ा कि वहां मौजूद हर शख्स की आंखें भीग गईं.
