Amethi Farmers Protest: अमेठी में सूखी नहरों पर फूटा किसानों का गुस्सा, महिला किसानों ने नहर विभाग कार्यालय का किया घेराव
Amethi news: अमेठी में सूखी नहरों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. धान की रोपाई का समय नजदीक होने के बावजूद सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं होने से महिला किसानों का गुस्सा फूट पड़ा. नहर विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन कर किसानों ने जल्द पानी छोड़े जाने की मांग की और आंदोलन की चेतावनी दी.
ADVERTISEMENT

Amethi Irrigation Water Crisis
Amethi News: नहरों में पानी न आने से परेशान किसानों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा. बड़ी संख्या में महिला किसान लाठी-डंडों के साथ नहर विभाग कार्यालय पहुंचीं और जोरदार प्रदर्शन किया. महिला किसान नेता रीता सिंह के नेतृत्व में किसानों ने नारेबाजी करते हुए अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द नहरों में पानी छोड़ने की मांग की.
