UPTak Baithak Logo

Raebareli Bhoomi Pujan Controversy: रायबरेली में सड़क पर सियासी संग्राम 12 घंटे में दो बार भूमिपूजन, विधायक अदिति सिंह और पालिकाध्यक्ष आमने-सामने

Raebareli Bhoomi Pujan News: रायबरेली में एक सड़क के निर्माण को लेकर सियासी श्रेय की दिलचस्प जंग देखने को मिली. महज 12 घंटे के भीतर विधायक और पालिकाध्यक्ष ने अलग-अलग भूमिपूजन कर विकास पर अपना दावा ठोका. हालांकि नेताओं की इस होड़ के बीच श्रद्धालु और स्थानीय लोग खुश हैं कि वर्षों पुरानी सड़क अब सुधरने वाली है.

ADVERTISEMENT

Raebareli News
Raebareli News
social share
google news

Raebareli News: राजनीति में श्रेय (क्रेडिट) लेने की होड़ क्या न कराए, शहर के आईटीआई मोड़ से सुप्रसिद्ध प्राचीन अभयदाता मंदिर को जोड़ने वाली जर्जर सड़क रातों-रात सियासत का अखाड़ा बन गई. हालत यह है कि जिस सड़क की सुध बरसों से किसी ने नहीं ली थी, वहां महज 12 घंटे के भीतर दो-दो बड़े कद्दावर नेताओं ने नारियल फोड़कर भूमिपूजन कर डाला. जनता हैरान है और नेताजी परेशान, कि कहीं विकास का सेहरा विरोधी के सिर न बंध जाए.