Sitapur News: सीतापुर की गोशाला में मृत गोवंश और कंकाल मिलने से हड़कंप, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Sitapur News: सीतापुर की एक गोशाला में मृत गोवंश और बिखरे कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है. घटना ने पशु संरक्षण व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं.
ADVERTISEMENT

Sitapur Gaushala Controversy
Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के विकासखंड गोंदलामऊ के नारायणपुर स्थित अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल से बड़ी लापरवाही सामने आई है. गोशाला परिसर के पास बनी खाई में आधा दर्जन गोवंश मृत पाए गए हैं. इसके अलावा, कई पुराने कंकाल भी बिखरे मिले, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है.
