UPTak Baithak Logo

सपा अब यादववादी गुंडों की पार्टी... महिला जिला अध्यक्ष गार्गी पटेल के साथ हुई मारपीट का जिक्र कर अखिलेश पर भड़के ओपी राजभर

OP Rajbhar: गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड और चंदौली में सपा महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल से मारपीट मामले पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला. राजभर ने सपा की महिला सुरक्षा और पीडीए राजनीति पर गंभीर सवाल उठाए.

ADVERTISEMENT

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav
OP Rajbhar on Akhilesh Yadav
social share
google news

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड और चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के साथ हुई मारपीट के मामले ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है. सुभासपा अध्यक्ष और यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने इस मुद्दे को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनके पीडीए के नारे पर तीखा हमला बोला है. राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अखिलेश यादव को घेरा और सवाल उठाया कि सपा नेताओं की गुंडागर्दी और हत्याओं पर उनकी चुप्पी क्यों है जबकि अपराधियों के एनकाउंटर पर वे सवाल उठाते हैं? राजभर ने सपा को 'कौरवों का दरबार' बताते हुए चेतावनी दी कि महिलाओं का अपमान करने वाली इस पार्टी का हश्र भी कौरवों जैसा ही होगा.