UPTak Baithak Logo

सूर्या चौहान हत्याकांड में पीड़ित परिवार को मिल गई ये सरकारी नौकरी, खुद DM रविंद्र कुमार ने घर जाकर दिया नियुक्ति पत्र

Surya Chauhan Murder Case Update: गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में प्रशासन ने पीड़ित परिवार से किया वादा पूरा करते हुए एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है. वहीं मुख्य आरोपी असद के अवैध मकान पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है.

ADVERTISEMENT

Surya Chauhan Murder Case Update
Surya Chauhan Murder Case Update
social share
google news

Surya Chauhan Murder Case Update: गाजियाबाद के खोड़ा में हुए चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार से किए वादे का पूरा कर दिया है. मंगलवार को गाजियाबाद के डीएम रविंद्र कुमार ने पीड़िता परिवार के घर जाकर आर्थिक मदद के बाद अब परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा है. इसके साथ ही प्रशासन ने एनकाउंटर में मारे गए मुख्य आरोपी के घर को गिराने की तैयारी भी शुरू कर दी है. इस दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सूर्या चौहान के परिजनों को आश्वस्त किया है कि इस दुख की घड़ी में सरकार और प्रशासन उनके साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी.