लेटेस्ट न्यूज़

मथुरा में 3 साल से बैठा ये इंजीनियर साधु पढ़ी लिखी लड़कियों का ब्रेनवाश कर बनाता था संबंध, फोन में मिलीं कई अश्लील तस्वीरें

Mathura Crime News: मथुरा के गोवर्धन में पुलिस ने खुद को बाबा बताने वाले एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि वह ऑनलाइन पढ़ी-लिखी युवतियों को झांसे में लेकर उनका मानसिक शोषण करता था. पुलिस ने दो युवतियों और एक युवक को मुक्त कराया है.

ADVERTISEMENT

Mathura Crime News
Mathura Crime News
social share
Google CTA

Mathura Fake Baba Arrested: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. गोवर्धन थाना पुलिस ने धर्म की आड़ में लड़कियों का ब्रेनवाश कर उनका यौन शोषण करने वाले एक शातिर फर्जी बाबा को गिरफ्तार किया है. साधु का चोला ओढ़े इस आरोपी की पहचान अभिषेक मिश्रा उर्फ आदि कर्ता के रूप में हुई है. आरोपी मूल रूप से भुवनेश्वर का रहने वाला है और खुद एक मैकेनिकल इंजीनियर है. आरोपी पिछले 3 साल से गोवर्धन में रहकर ऑनलाइन माध्यम से पढ़ी-लिखी युवतियों को निशाना बना रहा था. पुलिस ने आरोपी के चंगुल से दो युवतियों और एक युवक को मुक्त कराया है. आरोपी के पास से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है जिसके बाद पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है.