UP Weather Update: यूपी में कब होगी मॉनसून की एंट्री... मौसम विभाग ने दे दिया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की एंट्री को लेकर लखनऊ मौसम केंद्र के सीनियर साइंटिस्ट अतुल सिंह का बड़ा बयान. देश में 4 जून को केरल पहुंचेगा दक्षिण-पश्चिम मानसून. एल नीनो के कारण कम बारिश के आसार.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच हर किसी की नजरें आसमान पर टिकी हैं कि आखिर इस साल राहत की बूंदें कब बरसेंगी. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून को लेकर मौसम विभाग (IMD) की ओर से एक बड़ा और ताजा अपडेट सामने आया है. इसके साथ ही यूपी तक ने मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह से खास बातचीत कर यह जानने की कोशिश की कि इस बार उत्तर प्रदेश में मॉनसून की एंट्री कब तक होने की संभावना है.
