‘मेरा उससे कोई संबंध नहीं’- सुनते ही बेकाबू हुआ सीताराम, गंगाजल की कसम खाने के बाद भी दोस्त की भाभी खुशबू को यूं उतार दिया मौत के घाट
गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र में गंगाजल की कसम के दौरान विवाद के बाद एक युवक ने शादीशुदा महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. वारदात के बाद गांव में आक्रोश फैल गया और पुलिस ने आरोपी की तलाश में छह टीमें गठित की हैं.
ADVERTISEMENT

UP News: यूपी के गोरखपुर में एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा को एक झटके में तोड़कर रख दिया है. यहां एक शादीशुदा महिला की उसके ही देवर के दोस्त ने गला रेतकर हत्या कर दी. हैरानी की बात यह है कि वारदात से पहले महिला और आरोपी को गंगाजल लेकर कसम खिलाने की बात तय हुई थी. लेकिन जब महला ने सबके सामने यह कहा कि उसका आरोपी से कोई संबंध नही है तो यह बात आरोपी को इतनी नागवार गुजरी कि उसने गुस्से में ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया, जिससे पूरा गांव सन्न रह गया.